रांची : सिल्ली विधानसभा से आजसू पार्टी के प्रत्याशी सुदेश महतो के पास 18.57 करोड़ की संपत्ति है. सुदेश महतो के पास सालाना आमदनी 1.53 करोड़ और पत्नी नेहा महतो की सालाना आमदनी 1.14 करोड़ है. नामांकन दाखिल करते समय दायर किये गये शपथ पत्र में सुदेश महतो ने वर्ष 2014-15 दौरान अपनी आमदनी 44.04 लाख होने का उल्लेख किया था.
2018-19 में उन्होंने आयकर रिटर्न में आमदनी 1.53 करोड़ बतायी है. यानी पांच साल के दौरान सुदेश की आमदनी में तीन गुणा से ज्यादा की वृद्धि हुई है. इनकी पत्नी नेहा महतो ने वर्ष 2014-15 में अपनी आमदनी 91.27 लाख रुपये दर्शायी है. जो 2018-19 में बढ़ कर 1.14 करोड़ रुपये हो गयी. मेसर्स सुदर्शन ग्रुप में सुदेश महतो और उनकी पत्नी की 50-50 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
सुदेश की पत्नी सिरिन हॉस्पीटल में निदेशक भी हैं. सुदेश के पास अपने नाम पर कुल 09 करोड़ 29 लाख 17 हजार की संपत्ति है. इसमें चार करोड़ 67 लाख 36 हजार की चल और चार करोड़ 61 लाख 81 हजार की अचल संपत्ति है. वहीं पत्नी के पास 09 करोड़ 28 लाख 56 हजार की चल संपत्ति है. सुदेश महतो की उम्र 44 साल है.
