झारखंड विस चुनाव : कांग्रेस ने जारी की 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची, मनमोहन-सोनिया के साथ गीता कोड़ा का भी नाम

रांची : विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 19 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होने हैं. 13 नवंबर तक नामांकन की अंतिम तिथि थी. कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए अपने 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की है. चुनाव आयोग ने पहले ही स्‍पष्‍ट कर दिया था कि पार्टियों को अपने स्‍टार प्रचारकों […]

रांची : विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 19 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होने हैं. 13 नवंबर तक नामांकन की अंतिम तिथि थी. कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के लिए अपने 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी की है. चुनाव आयोग ने पहले ही स्‍पष्‍ट कर दिया था कि पार्टियों को अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर चुनाव प्रचार के लिए आयोग से अनुमति लेनी होगी.

चुनाव को लेकर सभी दलों की सरगर्मी तेज हो गयी है. झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्‍ट्रीय जनता दल और कांग्रेस यहां गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है. वहीं एनडीए में बिखराव हो गया है. भाजपा और आजसू में बात नहीं बनी और दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही है. वहीं, एनडीए की एक और सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी ने भी झारखंड की कई सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

आपको बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव में दल बदल का खेल अभी भी जारी है. अपनी पार्टी से नाराज कई बड़े नेता दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं. भाजपा ने अपने कई विधायकों का इस बार पत्ता काट दिया है. ऐसे में वे नाराज विधायक दूसरे दलों में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे हैं.

कांग्रेस के स्‍टार प्रचारकों की सूची

1. सोनिया गांधी

2. डॉ मनमोहन सिंह

3. राहुल गांधी

4. अधीर रंजन चौधरी

5. गुलाम नबी आजाद

6. डॉ रामेश्‍वर उरांव

7. आलमगीर आलम

8. भूपेश बघेल

9. अशोक गहलोत

10. तारीक अनवर

11. ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया

12. टी एस सिंह देव

13. तामराद्वज साहू

14. मुकुल वास्निक

15. रणदीप सिंह सुरजेवाला

16. जितिन प्रसाद

17. धीरज साहू

18. गीता कोड़ा

19. फुरकान अंसारी

20. सुबोधकांत सहाय

21. शिवकुमार डहरिया

22. सुश्मिता देव

23. आरपीएन सिंह

24. मैनुल हक‍

25. उमंग सिंघर

26. सलीम अहमद

27. केशव महतो

28. राजेश ठाकुर

29. इरफान अंसारी

30. संजय लाल पासवान

31. आलोक दुबे

32. रविंदर सिंह

33. सरदार ज्‍योति मथारू

34. अजय शर्मा

35. जयवीर सहगल

36. अनिल शर्मा

37. निखिल कुमार

38. मदन मोहन झा

39. सरफराज अहमद

40. शमशेर आलम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >