#JharkhandAssemblyPolls : पासवान की लोजपा ने जारी की पांच उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची

रांची : केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. दूसरी सूची में केवल पांच उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है. सूची के अनुसार जरमुंडी से बिरेंद्र प्रधान को टिकट मिली है, बड़कागांव से बबलू […]

रांची : केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की सहयोगी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. दूसरी सूची में केवल पांच उम्‍मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है.

सूची के अनुसार जरमुंडी से बिरेंद्र प्रधान को टिकट मिली है, बड़कागांव से बबलू सागर मुंडा, सिंदरी से शैलेंद्र नाथ द्विवेदी, जमुआ से केदार पासवान और रामगढ़ से मो नईम अंसारी को टिकट दिया गया है. पहली सूची में भी पांच उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी थी.

गौरतलब हो कि केंद्र में मोदी सरकार की सहयोगी लोजपा ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने पर फैसला किया. झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से कुल 50 सीटों पर एलजीपी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >