झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : पहले चरण के चुनाव की सभी 13 सीटों पर उम्मीदवार देगा जदयू

पटना/रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण की सभी 13 सीटों पर जदयू उम्मीदवार उतारेगा. पार्टी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. इसमें प्राथमिकता में जदयू के प्रभाव क्षेत्र वाली पलामू प्रमंडल की नौ विधानसभा सीट शामिल है. इन सभी 13 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का चुनाव 30 नवंबर को होगा. इसके […]

पटना/रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण की सभी 13 सीटों पर जदयू उम्मीदवार उतारेगा. पार्टी ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. इसमें प्राथमिकता में जदयू के प्रभाव क्षेत्र वाली पलामू प्रमंडल की नौ विधानसभा सीट शामिल है.
इन सभी 13 विधानसभा सीटों पर पहले चरण का चुनाव 30 नवंबर को होगा. इसके लिए नामांकन छह नवंबर से शुरू हो चुका है और यह 13 नवंबर तक चलेगा. पार्टी सूत्रों का कहना है कि पहले चरण की सभी 13 सीटों पर बूथ स्तर पर पार्टी ने जनसंपर्क अभियान शुरू किया है. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किये कामों के बारे में लोगों को जानकारी देकर जदयू के लिए वोट मांगे जा रहे हैं. बता दें कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से जदयू करीब 80 फीसदी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ी करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >