झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : सभी सीटों पर प्रत्याशी के लिए कमेटी बनायी, उम्मीदवारों के चयन में जुटे बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल ने अकेला चलने का बनाया मन, चार को बैठक बुलायी रांची : झाविमो ने विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है़ यूपीए गठबंधन में अब तक झाविमो के साथ कोई सहमति नहीं बन पायी है़ पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी सीटों पर चुनावी तैयारी करते हुए प्रदेश स्तर पर […]

बाबूलाल ने अकेला चलने का बनाया मन, चार को बैठक बुलायी
रांची : झाविमो ने विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है़ यूपीए गठबंधन में अब तक झाविमो के साथ कोई सहमति नहीं बन पायी है़ पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी सीटों पर चुनावी तैयारी करते हुए प्रदेश स्तर पर कमेटी बना दी है़
प्रत्याशी चयन के लिए संगठन के लोगों को जिम्मा दिया गया है़ पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं और संगठन के विभिन्न ईकाइयों के लोगों से बात कर सहमति बनाने को कहा है़ श्री मरांडी ने कमेटी गठित करते हुए निर्देश दिया है कि विधानसभावार पदाधिकारी प्रत्याशी चयन के लिए रायसुमारी करे़ं चार नवंबर को इस कमेटी के सदस्यों की बैठक भी बुलायी गयी है़ झाविमो के इस कदम से संकेत साफ है कि बाबूलाल मरांडी एकला चलो की राह पकड़ने वाले है़ं
किस नेता को, किस जिले की जिम्मेवारी
– विनोद शर्मा, आश्रिता कुजूर, संतोष कुमार, अंजुला मुर्मू, विजय तिवारी, विजय ठाकुर- धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, चतरा, पाकुड़ और साहेबगंज
– सरोज सिंह, सुनीता सिंह, मोइन अंसारी, वीरेंद्र हांसदा, रामदेव सिंह भोगता – देवघर, दुमका, गोड्डा और जामताड़ा
– सुरेश साव, शोभा यादव, शरीफ अंसारी, आलोक वाजपेयी, जटाशंकर पांडेय – हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और लातेहार
– अभय सिंह, रामनाथ सिंह, राजेश गुप्ता, दुर्गाचरण प्रसाद, विवेकानंद राय – गढ़वा, पलामू, रांची ग्रामीण, रांची महानगर
– सुदेश्वर मुंडा, भूपेंद्र सिंह, दयानंद राम, जीतेंद्र कुमार रिंकू, सुचिता सिंह – जमशेदपुर महानगर, जमशेदपुर ग्रामीण, चाईबासा, सरायकेला़
– खालीद खलील, संजय टोप्पो, अशोक वर्मा, संपत्ति देवी, सूरज
टोप्पो – गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और खूंटी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >