झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : हेमंत से मिले आरपीएन, बड़े नेताओं की सीट पर दावा

रांची : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने बुधवार को देर रात नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की. इनके बीच महागठबंधन का स्वरूप तय करने को लेकर बातचीत हुई. कांग्रेस की ओर से बड़े नेताओं की सीट पर दावा ठोका गया. इसमें घाटशिला, सिसई, गुमला आदि की सीटें शामिल हैं. महागठबंधन […]

रांची : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने बुधवार को देर रात नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की. इनके बीच महागठबंधन का स्वरूप तय करने को लेकर बातचीत हुई. कांग्रेस की ओर से बड़े नेताओं की सीट पर दावा ठोका गया. इसमें घाटशिला, सिसई, गुमला आदि की सीटें शामिल हैं. महागठबंधन में पहले ही सीटिंग सीट को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गयी है.
ऐसे में तय है कि सीटिंग सीट उसी दल को मिलेगी. कांग्रेस ने बातचीत के दौरान 25 से 28 सीटों पर दावा ठोका है. झामुमो और कांग्रेस महागठबंधन चुनाव लड़ने को तैयार है. जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव व कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >