कांके : शटर काट कर दुकान से नकद 35 हजार की चोरी

कांके : पिठोरिया थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ में कैलाश महतो उर्फ बबलू की दुकान में अज्ञात चोरों ने रात्रि में शटर काट कर और ताला तोड़ कर चोरी की. दुकानदार ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर मंगलवार की शाम घर चला गया था. बुधवार सुबह जब दुकान खोलने आया, तो […]

कांके : पिठोरिया थाना क्षेत्र के बाजारटांड़ में कैलाश महतो उर्फ बबलू की दुकान में अज्ञात चोरों ने रात्रि में शटर काट कर और ताला तोड़ कर चोरी की. दुकानदार ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर मंगलवार की शाम घर चला गया था. बुधवार सुबह जब दुकान खोलने आया, तो देखा कि शटर कटा हुआ है. इस पर लगे ताले टूटे हुए हैं. अंदर देखा तो टेबल में बने दराज को तोड़ कर उसमें रखे 35 से 40 हजार नकद चोरों ने चोरी कर ली है. उन्होंने घटना के बाबत थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >