रांची : पीडीएस दुकान व सुविधा केंद्रों पर आज से मिलेगा सस्ता प्याज

डीसी ने पीडीएस दुकानदारों के साथ की बैठक रांची : रांची जिला के लोगों को जिला प्रशासन सस्ता प्याज उपलब्ध करायेगा. उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की हुई बैठक यह फैसला लिया गया. डीसी ने बताया कि बाजार में प्याज की कीमत बढ़ गयी है. इस कारण […]

डीसी ने पीडीएस दुकानदारों के साथ की बैठक
रांची : रांची जिला के लोगों को जिला प्रशासन सस्ता प्याज उपलब्ध करायेगा. उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों की हुई बैठक यह फैसला लिया गया. डीसी ने बताया कि बाजार में प्याज की कीमत बढ़ गयी है. इस कारण जन वितरण प्रणाली दुकान व जन सुविधा केंद्र के माध्यम से लोगों को सस्ता प्याज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. प्याज की बिक्री आज से शुरू होगी.
उपायुक्त ने कहा कि जिला के प्रत्येक प्रखंड में एक-एक जन वितरण प्रणाली दुकान को चिह्नित किया गया है. वहीं शहरी क्षेत्र में 10 डीलरों का चयन किया गया है. यहां सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध होगा.
पीडीएस दुकानों व सुविधा केंद्रों में प्रत्येक लाभुक को हर दिन दो किलो प्याज सस्ती दर दिया जायेगा. पंडरा बाजार समिति से थोक मूल्य पर प्याज का उठाव किया जायेगा. पीडीएस दुकान व सुविधा केंद्रों पर शनिवार से बिक्री की जायेगी. इस दौरान वोटर आइडी कार्ड बनवाने में सहायता करने में सहयोग करने का आग्रह भी किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >