रांची : सरकारी बैंकों के विलय के खिलाफ प्रदर्शन

रांची : ऑल इंडिया यूनियन बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले अरगोड़ा चौक स्थित आंचलिक कार्यालय के समक्ष बुधवार को प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में यूनियन बैंक के अलावा अन्य बैंकों के कर्मियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बैंकों को लेकर केंद्र सरकार की नीति और ताजा विलय का विरोध किया गया. बेफी महामंत्री राजेश […]

रांची : ऑल इंडिया यूनियन बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले अरगोड़ा चौक स्थित आंचलिक कार्यालय के समक्ष बुधवार को प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में यूनियन बैंक के अलावा अन्य बैंकों के कर्मियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान बैंकों को लेकर केंद्र सरकार की नीति और ताजा विलय का विरोध किया गया. बेफी महामंत्री राजेश कुमार जयसवाल ने कहा कि बैंकों के समक्ष एनपीए एक अहम समस्या है.
प्रदर्शन में आरके सिंह, केआर चौधरी, दीपक कुमार, सीके वर्मा, एसके पांडे, पियूष प्रियदर्शी और एमएल सिंह सहित अन्य यूनियन नेताओं ने संबोधित किया. यूनियन ने कहा कि सरकार आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए बैंकों के विलय और एकीकरण का प्रस्ताव लेकर आयी है. यह दोहरी नीति को दर्शाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >