60 खदान ब्लॉक की नीलामी मार्च तक : खान सचिव

रांची : खान विभाग इस वित्तीय वर्ष में लगभग 60 खनिजों ब्लॉकों की नीलामी मार्च 2020 तक करने की तैयारी कर रहा है. यह बात खान विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीख ने बतायी. वह सूचना भवन में शनिवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि न्यू मिनरल आॅक्शन रूल्स के तहत […]

रांची : खान विभाग इस वित्तीय वर्ष में लगभग 60 खनिजों ब्लॉकों की नीलामी मार्च 2020 तक करने की तैयारी कर रहा है. यह बात खान विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीख ने बतायी. वह सूचना भवन में शनिवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बताया कि न्यू मिनरल आॅक्शन रूल्स के तहत खनिज ब्लॉक की नीलामी करनेवाला झारखंड देश का पहला राज्य है.

अब तक नीलामी के उद्देश्य से वृहद खनिज के 60 ब्लॉक को चिह्नित कर भूतात्विक अन्वेषण का कार्य किया जा रहा है. जिसकी नीलामी मार्च तक करने की योजना है. इसमें बॉक्साइट के 25, लौह अयस्क के आठ, ग्रेफाइट के 10, मैंगनीज के पांच, चूना पत्थर के 10 और इमराल्ड के दो खदान हैं. इसके अलावा लघु खनिज के भी 20 से अधिक ब्लॉक की नीलामी होगी.
खान सचिव ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) का गठन किया गया है. खान सचिव ने कहा कि खनन क्षेत्रों में होने वाली सिलकोसिस बीमारी की रोकथाम के लिए कार्रवाई हो रही है. खान सचिव ने बताया कि 16 अक्तूबर से जेएसएमडीसी के माध्यम से अॉनलाइन बालू की बिक्री होगी. एनजीटी की पाबंदी इसी दिनसे हट रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >