झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ISRO को दी बधाई, बोले : उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा

जमशेदपुर/रांची : चंद्रयान-2 अभियान के विक्रम लैंडर से चांद की सतह पर पहुंचने से कुछ ही मिनटों पहले संपर्क टूट जाने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उतार-चढ़ाव तो जीवन का हिस्सा है और आपको सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने विक्रम लैंडर को चंद्रमा की […]

जमशेदपुर/रांची : चंद्रयान-2 अभियान के विक्रम लैंडर से चांद की सतह पर पहुंचने से कुछ ही मिनटों पहले संपर्क टूट जाने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि उतार-चढ़ाव तो जीवन का हिस्सा है और आपको सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने विक्रम लैंडर को चंद्रमा की सतह के करीब तक पहुंचाने में सफल रहने पर इसरो और उसके वैज्ञानिकों को बधाई दी.

मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि इसरो ने हमेशा देशवासियों को खुशियां मनाने का अवसर प्रदान किया है. दास ने ट्वीट किया, ‘उतार-चढ़ाव तो जीवन का हिस्सा है और आपको सफलता जरूर मिलेगी.’ उन्होंने कहा, ‘आपको भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं. मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में कहा कि इसरो की टीम की मेहनत और उपलब्धियों पर पूरे देश को गर्व है. मिशन चंद्रयान का सफर बेहद प्रेरणादायी और बेमिसाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >