कुटे में बनेगा झारखंड का नया सचिवालय, 1238 करोड़ रुपये होंगे खर्च, 12 को पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास

रांची : झारखंड की राजधानी कुटे में झारखंड का नया सचिवालय बनेगा. झारखंड कैबिनेट ने गुरुवार को हुई बैठक में इसकी मंजूरी दे दी. कैबिनेट ने नये सचिवालय के लिए 1,238 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर को नये सचिवालय भवन का शिलान्यास करेंगे. यहां बताना प्रासंगिक होगा कि प्रधानमंत्री […]

रांची : झारखंड की राजधानी कुटे में झारखंड का नया सचिवालय बनेगा. झारखंड कैबिनेट ने गुरुवार को हुई बैठक में इसकी मंजूरी दे दी. कैबिनेट ने नये सचिवालय के लिए 1,238 करोड़ रुपये को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर को नये सचिवालय भवन का शिलान्यास करेंगे.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुर्वा में झारखंड के अपने विधानसभा भवन का उद्घाटन करने के लिए 12 सितंबर को रांची आ रहे हैं. इसी दिन वह यहीं से किसानों के लिए पेंशन योजना का शुभारंभ भी करेंगे. उल्लेखनीय है कि झारखंड सचिवालय इस वक्त प्रोजेक्ट बिल्डिंग से संचालित हो रहा है, जो हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरशन (एचइसी) की प्रॉपर्टी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >