रांची : गुमला में वीमेंस कॉलेज का भवन निर्माण कार्य पानी नहीं मिलने के कारण रुक गया है. इसके लिए कॉलेज परिसर में दो बोरिंग करायी गयी, लेकिन दोनों ही फेल रहीं. पहली बोरिंग 700 फीट तक की गयी, लेकिन पानी नहीं मिला. इसके बाद दूसरी बोरिंग 900 फीट तक की गयी, लेकिन इसमें समुचित पानी नहीं मिला. 10 से 15 मिनट तक मोटर चलने के बाद पानी खत्म हो जाता है. फिर घंटों इंतजार करने के बाद थोड़ा सा पानी मिल रहा है.
वीमेंस कॉलेज, गुमला का भवन निर्माण रुका

वीमेंस कॉलेज, गुमला का भवन निर्माण रुका
Copied link
रांची : गुमला में वीमेंस कॉलेज का भवन निर्माण कार्य पानी नहीं मिलने के कारण रुक गया है. इसके लिए कॉलेज परिसर में दो बोरिंग करायी गयी, लेकिन दोनों ही फेल रहीं. पहली बोरिंग 700 फीट तक की गयी, लेकिन पानी नहीं मिला. इसके बाद दूसरी बोरिंग 900 फीट तक की गयी, लेकिन इसमें समुचित […]
भवन निर्माण झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीसीएल) द्वारा कराया जा रहा है. वीमेंस कॉलेज के लिए सरकार ने नौ करोड़ 18 लाख 31 हजार रुपये की स्वीकृति दी है. इसमें बोरिंग और निर्माण कार्य में एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो गये हैं. राज्य सरकार ने इसके लिए रांची विवि को राशि मुहैया करायी है. विवि द्वारा ही सरकार के निर्देश पर जेएसबीसीसीएल को राशि दी जा रही है.
पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश : फिलहाल पानी की समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने भवन निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया है. सरकार ने गुमला के एडिशनल क्लक्टर, रांची विवि के सीसीडीसी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और पीएचइडी के एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की कमेटी बनाकर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.
चार जगह बन रहे हैं डिग्री कॉलेज, 15 करोड़ 77 लाख रुपये है निर्माण की लागत
राज्य सरकार रांची विवि अंतर्गत चार जगहों पर डिग्री कॉलेज बनाने का कार्य कर रही है. इनमें अनगड़ा, कोलेबिरा, बानो (तोरपा) अौर घाघरा शामिल हैं. ये कॉलेज लगभग 15 करोड़ 77 लाख रुपये में बनाये जा रहे हैं. उनमें पहले तोरपा में कॉलेज बनना था, लेकिन बाद में जगह शिफ्ट कर दी गयी.
इसी प्रकार विशुनपुर में कॉलेज बनना था, बाद में घाघरा शिफ्ट कर दिया गया. जबकि कोलेबिरा में पूर्व में कॉलेज के लिए मिली जमीन पूरी तरह पथरीली थी. जिला प्रशासन ने पांच एकड़ जमीन ढूंढ़ ली है. इसकी नियमानुसार स्वीकृति होना बाकी है. सिमडेगा में मॉडल वीमेंस कॉलेज बनकर तैयार है.
इसे अब हैंड अोवर करना है. इधर राज्य सरकार ने पीपीके कॉलेज बुंडू अौर बीएन जालान कॉलेज सिसई के भवन की आधारभूत संरचना दुरुस्त करने के लिए राशि उपलब्ध करायी है. पीपीके कॉलेज बुंडू के लिए लगभग नौ करोड़ 91 लाख रुपये अौर बीएन जालान कॉलेज सिसई के लिए लगभग 15 करोड़ 27 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है. ये सभी कॉलेज रांची विवि द्वारा संचालित होंगे.