बुढ़मू : प्रखंड सरना समिति का पुनर्गठन, बबलू अध्यक्ष

बुढ़मू : प्रखंड सरना समिति की रविवार को सिदरोल में हुई बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया. अध्यक्ष बबलू उरांव, उपाध्यक्ष रामेश्वर लोहरा, सचिव विष्णु उरांव, उपसचिव कलींद्र मुंडा, कोषाध्यक्ष विजय भगत के अलावा सक्रिय सदस्य सुशील भगत, सेनापति उरांव, सुकरा उरांव, रतन उरांव, सुनील मुंडा व सुगन उरांव बनाये गये. साथ ही कार्यकारिणी […]

बुढ़मू : प्रखंड सरना समिति की रविवार को सिदरोल में हुई बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया. अध्यक्ष बबलू उरांव, उपाध्यक्ष रामेश्वर लोहरा, सचिव विष्णु उरांव, उपसचिव कलींद्र मुंडा, कोषाध्यक्ष विजय भगत के अलावा सक्रिय सदस्य सुशील भगत, सेनापति उरांव, सुकरा उरांव, रतन उरांव, सुनील मुंडा व सुगन उरांव बनाये गये. साथ ही कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक माह आयोजित करने का निर्णय लिया गया.
प्रखंड को ठाकुरगांव, सुरीद, उमेडंडा, मुरूपीरी व बुढ़मू पांच जोन में बांट कर समिति को प्रत्येक पंचायत में पंचायत कमेटी के गठन की जवाबदेही दी गयी. बैठक में प्रत्येक वर्ष कम से कम चार सामाजिक कार्य करने की बात कही गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >