रातू में विजय जुलूस, आतिशबाजी के साथ बंटी मिठाई

रातू : रांची संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की जीत से उत्साहित रातू मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधायक नवीन जायसवाल के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला. जुलूस प्रखंड मुख्यालय से काठीटांड़ चौक तक गया. इस दौरान कार्यकर्ताअों ने जम कर आतिशबाजी की व मिठाई बांटे. वहीं विधायक ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते […]

रातू : रांची संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ की जीत से उत्साहित रातू मंडल के कार्यकर्ताओं ने विधायक नवीन जायसवाल के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला. जुलूस प्रखंड मुख्यालय से काठीटांड़ चौक तक गया. इस दौरान कार्यकर्ताअों ने जम कर आतिशबाजी की व मिठाई बांटे. वहीं विधायक ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनता की जीत है.

जिसने पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया. जिससे प्रचंड बहुमत मिला. मौके पर कृष्णा उरांव, गोपाल प्रसाद, वासुदेव महतो, कृष्णा भगत, जेम्स बोन खलखो, राजेश सिंह, मोहन साहू, मुखराम सिंह, संजय मिश्रा, प्रवीण सिंह, सुबोध साहू, प्रदीप महतो, बड़े पंडित, रमेश महतो, नारी शक्ति की सुषमा तिर्की, फूलकुमारी देवी सहित अन्य शामिल थे.

नवनिर्वाचित सांसदों को दी बधाई : अनगड़ा : आजसू जोन्हा व अनगड़ा कमेटी के पदधारी तथा सदस्य पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो, नवनिर्वाचित सांसद संजय सेठ व चंद्रप्रकाश चौधरी से मिले. जीत की बधाई दी. मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि केंद्र में सशक्त सरकार के गठन से देश मजबूत होगा. इस दौरान सीताराम साहू, मो इरफान, शंकर बेदिया, रौशन मुंडा, जगन्नाथ महतो, धर्मेंद्र सिंह, पारसनाथ महतो, आतिश महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >