डुमरी : पिता-पुत्र समेत पांच की मौत, चार गंभीर

डुमरी. जीटी रोड में निमियाघाट के समीप गड्डे में गिरा अनियंत्रित वाहन धनबाद के केंदुआडीह से गया के बाराचट्टी तिलक चढ़ाने जा रहे थे सभी डुमरी : निमियाघाट थाना इलाके के निमियाघाट चौक पर गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है, जबकि चार लोग गंभीर […]

डुमरी. जीटी रोड में निमियाघाट के समीप गड्डे में गिरा अनियंत्रित वाहन
धनबाद के केंदुआडीह से गया के बाराचट्टी तिलक चढ़ाने जा रहे थे सभी
डुमरी : निमियाघाट थाना इलाके के निमियाघाट चौक पर गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतकों में जागो भुइयां (40), जागो का पुत्र बुधन भुइयां (25) के अलावा लालू भुइयां, वाहन का चालक व एक अन्य शामिल हैं.
सभी मृतक धनबाद के केंदुआडीह मरीन बस्ती के रहनेवाले थे. बताया जाता है कि जागो भुइयां की पुत्री अंजनी कुमारी की शादी गया जिले के बाराचट्टी थाना इलाके के जंगीरा गांव में तय हुई है. गुरुवार को सभी तिलक चढ़ाने सभी महिंद्रा जाइलो वाहन से जंगीरा जा रहे थे. वाहन में चालक समेत 10 लोग सवार थे.
गाड़ी तेज रफ्तार में थी और निमियाघाट थाना के समीप जीटी रोड पर अचानक मवेशी के सामने आ जाने से वाहन से चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन चार-पांच बार पलटते हुए सड़क के नीचे गड्ढे में जा गिरा. घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गयी.
आसपास के लोग जुट गये. जानकारी मिलते ही निमियाघाट थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा दल-बल के साथ पहुंचे और घटना में सन्नी मुंडा, राजू कुमार, हीरा भुइयां एक अन्य को इलाज के लिए मीणा जेनरल अस्पताल में भर्ती करवाया. वहीं वाहन के साथ शवों को जब्त कर थाना लाया गया. घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी थाना पहुंचे. थाना प्रभारी ने बताया कि मवेशी को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी. पांच की मौत हो गयी, जबकि चार लोग घायल हैं. एक व्यक्ति सुरक्षित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >