सुबोधकांत चाईबासा-धनबाद में संजय ने रांची में बिताया समय

समर्थक बूथों का हिसाब-किताब करने में लगे रहे रांची : रांची लोकसभा सीट का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ. एक माह से अधिक समय से प्रचार में जुटे प्रत्याशियों को मंगलवार को आराम मिला. प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथों का हिसाब-किताब लिया. हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय आराम करने के बजाय दल […]

समर्थक बूथों का हिसाब-किताब करने में लगे रहे
रांची : रांची लोकसभा सीट का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ. एक माह से अधिक समय से प्रचार में जुटे प्रत्याशियों को मंगलवार को आराम मिला. प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथों का हिसाब-किताब लिया. हालांकि कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय आराम करने के बजाय दल के अन्य प्रत्याशियों के साथ चुनाव प्रचार में जुट गये. उन्होंने चाईबासा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ चुनावी सभा में मंच साझा किया. साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. इसके बाद श्री सहाय धनबाद चले गये.
यहां पर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद के पक्ष में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया. इसमें राहुल गांधी समेत महागठबंधन में शामिल घटक दलों के नेता भी शामिल हुए. श्री सहाय बुधवार को धनबाद में ही कैंप करेंगे. साथ ही पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे. जमशेदपुर, सिंहभूम, गिरिडीह व धनबाद में 12 मई को चुनाव होना है.
वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने मंगलवार को अपना ज्यादा समय कार्यकर्ताओं, मित्रों व परिजनों के संग बिताया. संजय सेठ के घर पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं व मित्रों का आना-जाना लगा रहा.
श्री सेठ ने परिवार के के साथ दोपहर का खाना खाया. वे पिछले एक माह से चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे. उन्होंने ग्रामीण इलाकों में प्रचार में ज्यादा समय दिया. इधर सुबोधकांत सहाय, संजय सेठ व निर्दलीय प्रत्याशी रामटहल चौधरी के समर्थक व कार्यकर्ताओं ने बूथों का हिसाब-किताब किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >