रांची : प्रभात खबर का मतदाता जागरूकता मार्च चार मई को

रांची : प्रभात खबर की ओर से चार मई, शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजधानी रांची में मार्च निकाला जायेगा. वोट करें, देश गढ़ें अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रभात खबर की यह एक पहल है. मतदाता जागरूकता मार्च सुबह सात बजे से सैनिक बाजार प्रांगण से निकाला जायेगा […]

रांची : प्रभात खबर की ओर से चार मई, शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राजधानी रांची में मार्च निकाला जायेगा. वोट करें, देश गढ़ें अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रभात खबर की यह एक पहल है. मतदाता जागरूकता मार्च सुबह सात बजे से सैनिक बाजार प्रांगण से निकाला जायेगा आैर अलबर्ट एक्का चाैक तक जायेगा. इस अभियान में शहर के गणमान्य लाेगाें के साथ-साथ सामाजिक संस्थाएं भी भाग लेंगी.
लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए जाे भी संस्थाएं इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहती हैं, तो वह मोबाइल नंबर-9431356937 पर संपर्क कर अपनी संस्था का नाम दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा मेल आइडी rajesh.tiwari@prabhatkhabar.in पर अपनी सहमति प्रदान कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >