रांची : कांटाटोली मिनी कचरा ट्रांसफर स्टेशन (एमटीएस) के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रही. कर्मचारी फरवरी और मार्च महीने का वेतन नहीं मिलने से नाराज हैं. इस संबंध में अब तक न तो एस्सेल इंफ्र और न ही रांची नगर निगम ने कोई पहल की है.
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण कोकर, कांटाटोली, सामलौंग, चुटिया, लालपुर क्षेत्र से कचरे का उठाव नहीं हुआ. इधर, वार्ड नंबर-16 के कर्बला चौक कचरा ट्रांसफर स्टेशन से भी कचरे का उठाव ठप रहा. सुबह में एक ट्रिप कचरा उठाने के बाद यहां ड्राइवरों ने अपने वाहन को लाकर एमटीएस में खड़ा कर दिया. इस कारण इस क्षेत्र से भी कचरे का उठाव नहीं हो सका.
