झारखंड की सभी सीटों पर जीत की रणनीति बनायी

महागठबंधन की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक जिला से लेकर बूथ स्तर तक समन्वय समिति बनाने पर चर्चा रांची : झारखंड में महागठबंधन की राज्य स्तरीय समन्वय समिति ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है. गुरुवार को झामुमो प्रवक्ता विनोद पांडेय के आवास पर समिति के सदस्यों की पहली बैठक हुई. इसमें […]

महागठबंधन की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक
जिला से लेकर बूथ स्तर तक समन्वय समिति बनाने पर चर्चा
रांची : झारखंड में महागठबंधन की राज्य स्तरीय समन्वय समिति ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है. गुरुवार को झामुमो प्रवक्ता विनोद पांडेय के आवास पर समिति के सदस्यों की पहली बैठक हुई. इसमें कई निर्णय लिये गये. राज्य स्तरीय समन्वय समिति की तरह गठबंधन दलों के बीच ऐसा ही सामंजस्य राज्य स्तर के अलावा जिला, प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तर तक स्थापित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
साथ ही जिला से लेकर बूथ स्तर तक ऐसी ही समन्वय समिति गठित करने की बात कही गयी. महागठबंधन के प्रमुख व वरिष्ठ नेताओं की उपयोगिता व मांग के हिसाब से सभी क्षेत्रों में सभा कराना भी सुनिश्चित किया गया. साथ ही बैठक में भाजपा को चुनावी मैदान में शिकस्त देने और राज्य की सभी 14 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत को लेकर रणनीति बनायी गयी. समन्वय समिति के नेताओं ने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी 14 सीट जीतने का है.
किसी लोकसभा क्षेत्र में थोड़ी भी चूक का मौका हम नहीं देने वाले हैं. पूरे राज्य में भाजपा के प्रति आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है. इसी आक्रोश को वोट में तब्दील करना महागठबंधन में शामिल दलों का प्रमुख लक्ष्य है. बैठक के दौरान समन्वय समिति में झामुमो से विनोद पांडेय व सुप्रियो भट्टाचार्य, कांग्रेस से रवींद्र सिंह, झाविमो से योगेंद्र प्रताप सिंह व केके पोद्दार और राजद से मनोज कुमार व डॉ मनोज मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >