झारखंड : BJP ने रांची से संजय सेठ, चतरा से सुनील सिंह व कोडरमा से अन्‍नपूर्णा को दिया टिकट

रांची : लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर झारखंड की तीन सीटों रांची, चतरा और कोडरमा से सस्‍पेंस खत्‍म हो गया है. भाजपा से जो सूची जारी की है उसमें रांची से संजय सेठ को टिकट दिया है. भाजपा ने अपने जीते हुए सांसद रामटहल चौधरी को साइड कर दिया है. वहीं चतरा से भाजपा ने […]

रांची : लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर झारखंड की तीन सीटों रांची, चतरा और कोडरमा से सस्‍पेंस खत्‍म हो गया है. भाजपा से जो सूची जारी की है उसमें रांची से संजय सेठ को टिकट दिया है. भाजपा ने अपने जीते हुए सांसद रामटहल चौधरी को साइड कर दिया है. वहीं चतरा से भाजपा ने सुनील सिंह और कोडरमा से अन्‍नपूर्णा देवी को टि‍कट दिया है.

इन तीन सीटों पर पिछले कई दिनों से अटकलों का बाजार गरम था. रांची से रामटहल चौधरी के अलावे आदित्‍यनाथ साहू, संजय सेठ और अमिताभ चौधरी के नाम पर चर्चा चल रही थी. सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्‍व ने अंतिम समय में संजय सेठ के नाम पर मुहर लगा दी है. संजय सेठ वर्तमान में झारखंड खादी बोर्ड के अध्‍यक्ष हैं.

इसे भी पढ़ें…

इसलिए संजय सेठ को मिला रांची लोकसभा का टिकट, ऐसा रहा है सेठ का कैरियर

वहीं, चतरा सीट पर भी अटकलें लगायी जा रही थी कि गढ़वा के पूर्व विधायक और राष्‍ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष गिरिनाथ सिंह को भाजपा टिकट दे सकती है. गिरिनाथ सिंह ने पिछले दिनों ही भाजपा का दामन थामा है. दावा किया जा रहा था कि उन्‍हें ही चतरा लोकसभा से भाजपा चुनाव लड़ायेगी. लेकिन भाजपा ने सुनील सिंह को ही दुबारा टिकट दिया है. सुनील सिंह वर्तमान में चतरा से भाजपा के सांसद हैं.

इसे भी पढ़ें…

लोकसभा चुनाव 2019 : जम्मू-कश्मीर में जन्मे सुनील सिंह को फिर मिला चतरा से भाजपा का टिकट

आपको बता दें कि अन्‍नपूर्णा देवी ने भी राष्‍ट्रीय जनता दल का दामन छोड़कर भाजपा का हाथ थामा है. अन्‍नपूर्णा भी राजद की पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष रह चुकी हैं. अन्‍नपूर्णा का मुकाबला कोडरमा में झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी से है.

झारखंड में एनडीए के प्रत्याशी

बीजेपी (13 सीट)

1. रांची – संजय सेठ (खादी बोर्ड के अध्यक्ष)

2. चतरा – सुनील सिंह

3. कोडरमा – अन्नपूर्णा देवी (राजद छोड़ बीजेपी में आयी हैं)

4. गोड्डा – निशिकांत दुबे

5. हजारीबाग – जयंत सिन्हा

6. धनबाद – पीएन सिंह

7. जमशेदपुर – विद्युतवरण महतो

8. लोहरदगा – सुदर्शन भगत

9. सिंहभूम – लक्ष्मण गिलुवा

10. खूंटी – अर्जुन मुंडा

11. राजमहल – हेमलाल मुर्मू

12. दुमका – सुनील सोरेन

13. पलामू – विष्णु दयाल राम

आजसू (1 सीट)

14. गिरिडीह – चंद्रप्रकाश चौधरी

इसे भी पढ़ें…

Loksabha Polls 2019 : RJD छोड़ BJP में शामिल अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा का टिकट, ऐसा रहा है राजनीतिक सफर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >