शिवसेना ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार

रांची : शिवसेना झारखंड प्रदेश ने रविवार को प्रेस क्लब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया. पार्टी के राज्य प्रभारी दयानंद प्रसाद कश्यप ने बताया कि पार्टी ने इस बार गिरिडीह से सिमी सुमन महतो, लोहरदगा से रघुनंदन महली, कोडरमा से टुकलाल नायक और दुमका से […]

रांची : शिवसेना झारखंड प्रदेश ने रविवार को प्रेस क्लब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान किया.

पार्टी के राज्य प्रभारी दयानंद प्रसाद कश्यप ने बताया कि पार्टी ने इस बार गिरिडीह से सिमी सुमन महतो, लोहरदगा से रघुनंदन महली, कोडरमा से टुकलाल नायक और दुमका से मोहरिल मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है.
श्री कश्यप ने कहा कि पार्टी सपनों के झारखंड को बनाने के लिए कृत संकल्प है. हम इस बार के लोकसभा चुनाव में राज्य की कुल 10 लोकसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >