झाविमो ने 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए को-ऑर्डिनेटर मनोनीत किये

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर झाविमो ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव को-ऑर्डिनेटर मनोनीत कर दिये हैं. यह जानकारी पार्टी के केंद्रीय महासचिव बंधु तिर्की ने दी. उन्होंने बताया कि राजमहल के लिए मिस्त्री सोरेन, गोड्डा के लिए चुन्ना सिंह, संतोष कुमार, अशोक वर्मा, रांची के लिए बंधु तिर्की, वीरेंद्र भगत, सुनील […]

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर झाविमो ने सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव को-ऑर्डिनेटर मनोनीत कर दिये हैं. यह जानकारी पार्टी के केंद्रीय महासचिव बंधु तिर्की ने दी.

उन्होंने बताया कि राजमहल के लिए मिस्त्री सोरेन, गोड्डा के लिए चुन्ना सिंह, संतोष कुमार, अशोक वर्मा, रांची के लिए बंधु तिर्की, वीरेंद्र भगत, सुनील गुप्ता, कोडरमा के लिए रमेश राही, मो खालीद खलील, धनबाद के लिए सरोज सिंह, चतरा के लिए प्रकाश राम, सत्यानंद भोगता, योगेंद्र प्रताप, पलामू के लिए रामचंद्र केशरी, दिलीप सिंह नामधारी, चाईबासा के लिए दुर्गाचरण सुरीन.
हजारीबाग के लिए मुन्ना मल्लिक, दुर्गाचरण प्रसाद, गिरिडीह के लिए चुन्नूकांत, संतोष नायक, जमशेदपुर के लिए अभय सिंह, लोहरदगा के लिए बंधु तिर्की, मो शफीक अंसारी, बलकू उरांव, खूंटी के लिए आश्रिता कुजूर, दिलीप मिश्र, मो मोईन अंसारी और दुमका के लिए विनोद शर्मा व मो अब्दुल मन्नान अंसारी को को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है. प्रेस वार्ता में मो खालिद खलील, सरोज सिंह, मोईन अंसारी भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >