रांची : चतरा में सुभाष यादव की लॉचिंग ने हिलाया प्रदेश राजद का खूंटा, अन्नपूर्णा शुरू से थीं सुभाष के विरोध में

चतरा में अपनी जमीन बनाने के लिए धन-बल से लगे सुभाष, लालू भी देना चाहते हैं मौका रांची : राजद का खूंटा झारखंड में हिल गया है़ पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रहीं अन्नपूर्णा और पूर्व विधायक जनार्दन पासवान भाजपा में शामिल हो गये है़ं राजद की कद्दावर व पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद की सबसे नजदीक […]

चतरा में अपनी जमीन बनाने के लिए धन-बल से लगे सुभाष, लालू भी देना चाहते हैं मौका
रांची : राजद का खूंटा झारखंड में हिल गया है़ पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रहीं अन्नपूर्णा और पूर्व विधायक जनार्दन पासवान भाजपा में शामिल हो गये है़ं
राजद की कद्दावर व पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद की सबसे नजदीक माने जानेवाली अन्नपूर्णा के भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक गलियारे सकते में है़ प्रदेश की राजनीति में यह मामूली घटनाक्रम नहीं है़
भाजपा ने तगड़ी चाल चली है़ राजद के अंदर का विवाद महीनों से चल रहा था़ चतरा में व्यवसायी सुभाष यादव को लांच करना पार्टी के लिए महंगा पड़ा़ पहले सुभाष बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए ठिकाना तलाश रहे थे़ बिहार में उनकी राजनीतिक गोटी सेट नहीं हुई, तो चतरा का रास्ता पकड़ लिया़
लालू प्रसाद भी सुभाष को चतरा में मौका देना चाहते थे़ सुभाष चतरा में अपनी जमीन बनाने के लिए धन-बल से लगे थे़ पार्टी का प्रदेश नेतृत्व को यह सब पच नहीं रहा था़ पार्टी अध्यक्ष रहते हुए अन्नपूर्णा पलामू सीट के लिए जोर लगा रही थी़ं पलामू में कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी भी थी़
हालांकि यूपीए गठबंधन में राजद के खाते में पलामू सीट आ गयी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी़ राजद के अंदर खटास बढ़ चुकी थी़ सूचना के मुताबिक अन्नपूर्णा ने राजद सुप्रीमो से मिलना – जुलना भी छोड़ दिया था़
क्राइसिस मैंनेजमेंट में जुटी प्रदेश राजद की टीम
बदलते राजनीतिक हालात के बीच झारखंड में राजद की कमर टूट चुकी है़ पार्टी क्राइसिस मैंनेजमेंट में जुटी है़ लालू प्रसाद की साख के साथ-साथ पार्टी को बचाने की चुनौती है़ इस हाल में राजद ने पलामू-चतरा दोनों सीटों पर दावा ठोका है़ यूपीए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में तय हुए फॉर्मूले पर राजद एक सीट लेकर तैयार था़
पलामू या चतरा में किसी एक सीट लेने की बात हुई थी़ लालू प्रसाद ने चतरा पर दावेदारी की, तो प्रदेश नेतृत्व भड़का़ अब इस हालात में पार्टी बीच का रास्ता निकालने में जुटी है़ राजद नेतृत्व चतरा व पलामू की सीट मांग कर अंदर के विवाद को शांत करना चाहता है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >