रांची : मोदी शुरू से गरीबों के खिलाफ : कांग्रेस

रांची : कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों के लिए न्यूनतम आय की गारंटी देने वाली योजना की घोषणा की है. इसके तहत सभी गरीब परिवारों की सालाना आमदनी 72,000 रुपये की जायेगी. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों […]

रांची : कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों के लिए न्यूनतम आय की गारंटी देने वाली योजना की घोषणा की है.
इसके तहत सभी गरीब परिवारों की सालाना आमदनी 72,000 रुपये की जायेगी. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवारों को योजना के तहत राशि दी जायेगी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आर्थिक सर्वे 2016-17 में स्वीकारा है कि कांग्रेस शासन के दौरान भारत में गरीबी कम हुई थी.
स्वतंत्रता के समय गरीबी 70 प्रतिशत हुआ करती थी, 2011-12 में यह घट कर केवल 22 प्रतिशत ही रह थी. बच गयी 20 फीसदी गरीबी उन्मूलन के लिए कांग्रेस न्याय योजना लायेगी. श्री आलम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मुट्ठी भर पूंजीपति मित्रों का 3.17 लाख करोड़ ऋण माफ कर सकते हैं, लेकिन गरीबों को 6000 रुपये प्रतिमाह दिये जाने का विरोध करते हैं. मोदी शुरू से ही गरीब विरोधी रहे हैं.
डॉ अजय ने मिसाल कायम की
श्री आलम ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने महागठबंधन के लिए अपनी सीट जमशेदपुर छोड़ कर मिसाल कायम की है. उन्होंने दूसरों के समक्ष उदाहरण रखा है. गोड्डा सीट कांग्रेस ने गठबंधन की एकता मजबूत करने और भाजपा को हराने के लिए छोड़ी है.
पार्टी ने यह साफ किया है कि महागठबंधन की ओर से राज्यसभा भेजा जाने वाला उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से आयेगा. उन्होंने फुरकान और इरफान अंसारी द्वारा गोड्डा सीट छोड़े जाने के विरोध से संबंधित सवाल पर कुछ भी कहने से इनकार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >