कालाबाजारी बरदाश्त नहीं

डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, कहा रांची : उपायुक्त विनय कुमार चौबे ने खलारी व बुढ़मू प्रखंड में बायोमीट्रिक आधारित वितरण प्रारंभ करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि 15 जुलाई तक सारे प्रशिक्षण देकर वितरण प्रारंभ कर दें. डीसी ने कहा डीलरों की संख्या के अनुपात में मशीन उपलब्ध हो […]

डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, कहा

रांची : उपायुक्त विनय कुमार चौबे ने खलारी व बुढ़मू प्रखंड में बायोमीट्रिक आधारित वितरण प्रारंभ करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि 15 जुलाई तक सारे प्रशिक्षण देकर वितरण प्रारंभ कर दें. डीसी ने कहा डीलरों की संख्या के अनुपात में मशीन उपलब्ध हो चुकी है.

अनाज वितरण में कालाबाजारी बरदाश्त नहीं की जायेगी. उपायुक्त श्री चौबे गुरुवार को विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मनरेगा, आधार सीडिंग, डीबीटी, ई-डिस्ट्रिक्ट, आधार कार्ड, इंदिरा आवास योजना, एनआरएलएम व कल्याण छात्रवृत्ति की समीक्षा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >