रांची : टैक्सी व ऑटो संघ के प्रतिनिधि भी करेंगे मतदाताओं को जागरूक

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप कोषांग की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान जारी है. इसी क्रम में बुधवार को रांची समाहरणालय सभागार में स्वीप कोषांग की ओर से टैक्सी एवं ऑटो संघ के प्रतिनिधियों की बैठक बुलायी गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभात शंकर ने की. बैठक में टैक्सी व ऑटो […]

रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप कोषांग की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान जारी है. इसी क्रम में बुधवार को रांची समाहरणालय सभागार में स्वीप कोषांग की ओर से टैक्सी एवं ऑटो संघ के प्रतिनिधियों की बैठक बुलायी गयी.
बैठक की अध्यक्षता जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभात शंकर ने की. बैठक में टैक्सी व ऑटो संघ के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता जागरूकता में उनकी सहभागिता पर चर्चा की गयी. टैक्सी व ऑटो संघ के प्रतिनिधियों ने मतदाताओं को जागरूक करने में हरसंभव सहयोग करने पर अपनी सहमति दे दी है.
जिला जनसंपर्क पदाधिकरी प्रभात शंकर ने बताया कि जल्द ही टैक्सी व ऑटो संघ के प्रतिनिधियों को प्रचार से संबंधित सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. बैठक में संघ के प्रतिनिधियों ने भी कई सुझाव दिये. प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि अपने स्तर से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >