सुपर 30 की परीक्षा पांच को

लोअर मिडिल क्लास के बच्चों को भी मिलेगा मौका रांची : दुनिया में सर्वाधिक चर्चित टाइम मैगजीन द्वारा दी बेस्ट स्कूल ऑफ एशिया केखिताब से सम्मानित तथा डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित सुपर-30 इस वर्ष रांची में प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है. सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के मुताबिक अब सिर्फ गरीब […]

लोअर मिडिल क्लास के बच्चों को भी मिलेगा मौका

रांची : दुनिया में सर्वाधिक चर्चित टाइम मैगजीन द्वारा दी बेस्ट स्कूल ऑफ एशिया केखिताब से सम्मानित तथा डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित सुपर-30 इस वर्ष रांची में प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है. सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार के मुताबिक अब सिर्फ गरीब ही नहीं, बल्कि लोअर मिडिल क्लास के प्रतिभाशाली बच्चों को भी सुपर-30 का हिस्सा बनने का मौका दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में बेशुमार प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं हैं.

इसी वजह से सुपर-30 ने रांची में पांच जुलाई को प्रवेश परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया है. परीक्षा गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती विद्या मंदिर मोरहाबादी में होगी. इसके लिए गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती विद्या मंदिर में 60 रुपये में आवेदन प्राप्त किया जा सकता है. आनंद कुमार ने बताया कि पिछले कुछ वर्षो से निर्धन छात्र-छात्राएं झारखंड से पटना जाकर सुपर-30 में पढ़ाई कर रहे हैं और उन्हें सफलता भी मिली है.

आनंद कुमार ने बताया कि इस वर्ष सुपर-30 के 30 में 27 छात्रों ने आइआइटी जाने के सपने को पूरा किया है. गरीब विद्यार्थियों को देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान आइआइटी में प्रवेश दिलाने के सपने को पूरा करने वाले सुपर 30 की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है. संस्थान की शुरुआत गणितज्ञ आनंद कुमार ने आज से 13 वर्ष पहले की थी. आनंद बताते हैं कि एक समय वे पैसे के अभाव में ऑफर मिलने के बावजूद कैंब्रिज यूनिवर्सिटी नहीं जा पाये थे. उस समय दो वक्त की रोटी के लिए माताजी पापड़ बनाती थीं, वे भी गली गली में घूमकर सामान बेचा करते थे. गरीबी का यही दर्द आगे जाकर सुपर 30 की शुरुआत की प्रेरणा बना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >