मौसीबाड़ी पहुंचे भगवान जगन्नाथ

कस्बाई इलाकों में धूमधाम से निकली रथयात्राा इटकी : भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा व भाई बलराम के साथ रविवार को नौ दिनों के लिए मौसीबाड़ी गये. मौके पर जगन्नाथ मंदिर से मौसीबाड़ी मंदिर तक रथयात्राा निकाली गयी. आठ जुलाई को घुरती रथयात्राा निकाली जायेगी. रथयात्राा को लेकर इटकी में मेला भी लगा. मंदिर का […]

कस्बाई इलाकों में धूमधाम से निकली रथयात्राा

इटकी : भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा व भाई बलराम के साथ रविवार को नौ दिनों के लिए मौसीबाड़ी गये. मौके पर जगन्नाथ मंदिर से मौसीबाड़ी मंदिर तक रथयात्राा निकाली गयी. आठ जुलाई को घुरती रथयात्राा निकाली जायेगी. रथयात्राा को लेकर इटकी में मेला भी लगा. मंदिर का पट भक्तों के दर्शन के लिए सुबह ही खोल दिया गया था. दर्शन के लिए दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा.

मेला में आये लोगों ने पहले भगवान जगन्नाथ की पूजा की. शाम पांच बजे भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलराम के विग्रहों को रथ पर आरुढ़ किया गया. महाआरती के बाद रथयात्राा शुरू हुई. रस्सी के सहारे भक्त रथ को खींच कर मौसीबाड़ी मंदिर तक ले गये. रथ पर मंदिर के प्रबंधक लाल रामेश्वर नाथ शाहदेव, लाल बद्रीनाथ शाहदेव, पंडित सुंदर श्याम तिवारी, चंद्रकांत तिवारी समेत कई लोग सवार थे. मोहन महतो रथ के सारथी बने थे. इधर, मेले में मिठाई,फल, सौंदर्य प्रसाधन व खिलौनों की खूब बिक्री हुई. लोगों के मनोरंजन के लिए मेला में झूले भी लगाये गये थे.

बेड़ो. प्रखंड के ईटा चिल्द्री गांव में रविवार को रथयात्राा का आयोजन किया गया. जगन्नाथ स्वामी मंदिर के पुजारी कपिलेश्वर षाडंगी, सत्यनारायण पांडेय, तेजूदास, नारायण षडंगी व श्याम दास ने तड़के पांच बजे पूजा के पश्चात मंदिर का कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया था. दिन-भर दर्शन के लिए लोग पहुंचते रहे. शाम चार बजे रथयात्रा निकाली गयी, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ जमींदार के वंशज लाल गोकुल नाथ शाहदेव व लाल मोहन नाथ शाहदेव शामिल हुए. इस दौरान मेला का भी आयोजन किया गया. शांति-व्यवस्था बनाये रखने में बेड़ो पुलिस ने सहयोग किया. इधर, प्रखंड के चनकोपी जगन्नाथ मंदिर से भी रथयात्रा निकाली गयी, जिसमें जमींदार के वंशज लाल आनंद किशोर नाथ शाहदेव, पुजारी नर्मदेश्वर मिश्र समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

चान्हो़ प्रखंड के रानीचांचो गांव में रविवार को रथयात्रा निकाली गयी. रथ खींचने के लिए भक्तों में होड़ मच गयी थी. मुख्य मंदिर से भक्त भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलराम के विग्रह को रथ पर रख कर मौसीबाड़ी तक ले गये. इससे पूर्व भक्तों के दर्शन के लिए तड़के ही मंदिर का पट खोल दिया गया था.

पिठोरिया. पिठोरिया बाजारटांड स्थित जगन्नाथ मंदिर से रविवार को परंपरागत तरीके से रथयात्राा निकाली गयी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. शाम 6.30 बजे पुरोहित मथुरा मिश्र व रंथु मिश्र ने पूजा-अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा के विग्रह को रथ आरुढ़ किया. इसके बाद श्रद्धालु रथ को खींच कर पिठोरिया चौक स्थित मौसीबाड़ी तक ले गये. इस दौरान मेला का भी आयोजन हुआ, जिसमें मिठाई की खूब बिक्री हुई.

पिस्कानगड़ी : प्रखंड के कोलांबी स्थित प्राचीन देवी मंडप जीर्णोद्धार की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी. रविवार की सुबह आठ बजे कलशयात्राा के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई. कलशयात्राा को पूर्व डिप्टी मेयर अजयनाथ शाहदेव व लड़कियों ने रवाना किया. कोयल नदी से कलश में जल लेकर सैकड़ों महिलाएं व लड़कियां विभिन्न मार्गो से होते हुए मंदिर परिसर पहुंचीं. पंडित नंदकिशोर पाठक ने पूजा-अर्चना के बाद कलश स्थापित किया. तत्पश्चात रुद्राभिषेक किया गया.

शाम में भंडारा व रात्रि में जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर रोशन कुमार पाठक, विजय महतो, चूड़ामणि महतो, प्रेमसागर महतो, गंगाधर महतो, कैलास गोप, ललकु गोप, मुन्ना गोप, जितेंद्र गोप, राजेश बली,नारायण, शैल पाहन, नकुल, दिलबोधन, आनंद, सुधु, मोहन, रामदास, सुभाष, सूरज आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >