VIDEO: राजपथ पर झारखंड की बेटी ने बुलेट पर खड़े होकर दी सलामी, साहस को सबने किया सलाम

रांची: दिल्ली में राजपथ पर होने वाला परेड इस बार झारखंड के लिए खास था. गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को दिल्ली में राजपथ पर होने वाली परेड में झारखंड के हजारीबाग की बेटी कैप्टन शिखा सुरभि भी नजर आयीं. हजारीबाग जिले की बहादुर बेटी कैप्टन शिखा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर डेयरडेविल्स टीम […]

रांची: दिल्ली में राजपथ पर होने वाला परेड इस बार झारखंड के लिए खास था. गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को दिल्ली में राजपथ पर होने वाली परेड में झारखंड के हजारीबाग की बेटी कैप्टन शिखा सुरभि भी नजर आयीं. हजारीबाग जिले की बहादुर बेटी कैप्टन शिखा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर डेयरडेविल्स टीम का नेतृत्व किया.

कैप्टन शिखा सुरभि झारखंड के हजारीबाग की रहने वाली हैं जो फिलहाल पंजाब के भटिंडा में तैनात हैं. राजपथ पर हजारीबाग की बेटी ने बुलेट पर खड़े होकर सलामी दी. उनके इस साहस की तारीफ सांसद महेश पोद्दार ने भी की. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि राजपथ पर गौरव का एक और क्षण…हज़ारीबाग़ की कैप्टेन शिखा सुरभि डेयर डेविल्स टीम में…हैरतअंगेज कारनामे के साथ…झारखंड की महिला शक्ति ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है…

सांसद पोद्दर ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया. आप भी देखें वीडियो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >