रांची : महागठबंधन बना तो भी मजबूत लड़ाई लड़ेंगे : लक्ष्मण गिलुवा

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि लोकसभा प्रभारी के साथ चुनाव को लेकर कार्य योजना बनी है़ आने वाले समय के लिए रणनीति बनी है़ हम यह मान कर चल रहे हैं कि विपक्ष का महागठबंधन बनेगा, तो भी काेई परेशानी नहीं है़ भाजपा अपने तरीके से मजबूत लड़ाई […]

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि लोकसभा प्रभारी के साथ चुनाव को लेकर कार्य योजना बनी है़ आने वाले समय के लिए रणनीति बनी है़ हम यह मान कर चल रहे हैं कि विपक्ष का महागठबंधन बनेगा, तो भी काेई परेशानी नहीं है़ भाजपा अपने तरीके से मजबूत लड़ाई लड़ेगी़ हम तैयार है़ं हमारी तैयारी बहुत पहले से चल रही है़ लोकसभा प्रभारी को बूथ स्तर पर सांगठनिक गतिविधियों की जानकारी दी गयी है़ मिशन 2019 को लेकर राज्य में एक करोड़ वोट हासिल करने की रणनीति बनी है़

इसके लिए सभी मंच-मोर्चा का सम्मेलन कर संगठन को सशक्त बनाया जा रहा है़ लोकसभा की 14 सीटें जीतने की रणनीति बनायी गयी है़ उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के साथ भाजपा का राष्ट्रीय स्तर का गठबंधन है़ इसलिए आजसू से अलग होने के मुद्दे पर निर्णय आलाकमान ही ले सकता है़ श्री गिलुवा ने कहा कि सभी सात मोरचा का प्रमंडल स्तर पर सम्मेलन होगा़ हम राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से आग्रह करेंगे कि वे सभी प्रमंडल के कार्यक्रम में शामिल हो़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >