रांची : भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को 2019 लोकसभा चुनाव के संकल्प पत्र समिति का सदस्य बनाया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को लेकर तीन समितियाें का गठन किया गया है.
संकल्प पत्र समिति में झारखंड से राज्यसभा सांसद मुख्तार अब्बास नकवी को भी सदस्य बनाया गया है. 20 सदस्यीय समिति में राजनाथ सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.
इसमें अरुण जेटली, निर्मला सीतारमण, थावरचंद गहलोत, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, केजी अल्फोंस, शिवराज सिंह चौहान, किरण रिजीजू, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, राम माधव, भूपेंद्र यादव, नारायण राणे, मीनाक्षी लेखी, डॉ संजय पासवान, हरि बाबू व राजेंद्र मोहन सिंह भी सदस्य के रूप में शामिल हैं. राष्ट्रीय समिति में झारखंड से कमल संदेश के कार्यकारी संपादक शिवशक्ति नाथ बख्शी काे साहित्य निर्माण समिति का सदस्य बनाया गया है.
