रांची : भागवत कथा की सहयोग राशि से करें गरीबों की सेवा ­

रांची : श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी सदानंद जी महाराज गुरुवार को ओड़िशा से हरमू शिवगंज पहुंचे. यहां शिष्यों ने स्वामी जी का स्वागत किया. सदानंद जी महाराज ने इस दौरान आठ जनवरी से प्रारंभ होनेवाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के संबंध में शिष्यों के साथ विचार-विमर्श किया. स्वामी जी ने […]

रांची : श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी सदानंद जी महाराज गुरुवार को ओड़िशा से हरमू शिवगंज पहुंचे. यहां शिष्यों ने स्वामी जी का स्वागत किया. सदानंद जी महाराज ने इस दौरान आठ जनवरी से प्रारंभ होनेवाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के संबंध में शिष्यों के साथ विचार-विमर्श किया.
स्वामी जी ने निर्देश दिया कि इस भागवत कथा में किसी प्रकार का दिखावा, बाहरी आडंबर व फिजूलखर्ची नहीं होनी चाहिए. भागवत कथा से जो भी सहयोग राशि मिले, उससे समाज के दिव्यांग, बेसहारा, अनाथ एवं समाज के निर्धन परिवारों की सेवा की जाये. स्वामी जी ने इस दौरान ट्रस्ट के सेवा कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा से स्वामी जी प्रसन्न हुए और कहा कि ट्रस्ट आगे भी इस प्रकार का सेवा कार्य जारी रखे.
समीक्षा बैठक के बाद सभी सदस्यों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, सह संरक्षक बसंत गौतम, पुरणमल सर्राफ, विजय अग्रवाल, सुशील नारसरिया, नवल अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी, सुरेश अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश चौधरी, निर्मल जालान, दिलीप अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल आदि उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >