अनगड़ा : सवारी वाहन संचालकों ने किया चक्का जाम

अनगड़ा : अनगड़ा थाना के एक चालक की कथित दबंगई के खिलाफ सवारी वाहन संचालकों ने बुधवार को क्षेत्र में जाम कर दिया. इसकी वजह से रांची-मुरी मार्ग पर छोटे यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप रहा. इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. चक्का जाम के दौरान सभी […]

अनगड़ा : अनगड़ा थाना के एक चालक की कथित दबंगई के खिलाफ सवारी वाहन संचालकों ने बुधवार को क्षेत्र में जाम कर दिया. इसकी वजह से रांची-मुरी मार्ग पर छोटे यात्री वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप रहा. इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. चक्का जाम के दौरान सभी वाहन चालक, खलासी व मालिकों ने चमघटी बाजारटांड़ के निकट एक विरोध सभा की.
जिसमें कहा गया कि थाना के चालक की रंगदारी व अभद्र व्यवहार से वे काफी भयभीत हैं. उक्त चालक के द्वारा वाहन संचालकों से धौंस दिखा कर अवैध वसूली करना तथा मारपीट व गाली-गलौज करना आम बात है.
बाद में सवारी गाड़ी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल डीएसपी चंद्रशेखर आजाद को ज्ञापन सौंप कर चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की. डीएसपी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में रंजीत लोहरा, जयराम महली, कयनाथ महतो, भीमसेन प्रसाद, रोपना महतो, बलराम मुंडा, कन्हाई साहू, सतीश सोनकर, मुमताज आलम, गणेश गोस्वामी आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >