रांची : एयर एशिया के ग्राउंडेड विमान को दुरुस्त किया

रांची : एयर एशिया के कोलकाता-रांची-कोलकाता विमान (आई5-549) ने रविवार को दोपहर दो बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी. गौरतलब है कि रविवार शाम 7:00 बजे लैंडिंग के समय विमान से पक्षी टकरा गया था, जिसकी वजह से विमान ग्राउंडेड कर दिया गया था. विमान में 200 यात्री सवार थे. रविवार को बेंगलुरु से आये […]

रांची : एयर एशिया के कोलकाता-रांची-कोलकाता विमान (आई5-549) ने रविवार को दोपहर दो बजे बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी. गौरतलब है कि रविवार शाम 7:00 बजे लैंडिंग के समय विमान से पक्षी टकरा गया था, जिसकी वजह से विमान ग्राउंडेड कर दिया गया था. विमान में 200 यात्री सवार थे. रविवार को बेंगलुरु से आये इंजीनियरों ने विमान की जांच की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लैंडिंग गियर में पक्षी का पंख व खून के छिंटे भी दिखायी दिये. इसके बाद लैंडिंग गियर के खराब पार्ट्स को बदला गया और विमान ने यात्रियों को लेकर बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >