रांची : यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 18 को

रांची : प्रांतीय यादव महासभा झारखंड की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को हुई. मुख्य संरक्षक भुनेश्वर यादव ने कहा कि 18 नवंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रांची में होगी. इसके लिए बजरंगी प्रसाद यादव को स्वागत का दायित्व सौंपा गया है. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दास ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा […]

रांची : प्रांतीय यादव महासभा झारखंड की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को हुई. मुख्य संरक्षक भुनेश्वर यादव ने कहा कि 18 नवंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रांची में होगी. इसके लिए बजरंगी प्रसाद यादव को स्वागत का दायित्व सौंपा गया है. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर दास ने प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की.
इसमें उपाध्यक्ष पद के लिए रमेश यादव, आनंदमयी पात्रा, सुदर्शन सिंह यादव वमहासचिव पद के लिए अनुराग मंडल, सुरेश गोप, रामाशीष यादव, विजेंद्र यादव, लालमुनी यादव, कुंवर गोप व कोषाध्यक्ष पद के लिए दिलेश्वर गोप को मनोनीत किया गया. महिला प्रकोष्ठ के लिए मीरा कुमारी व युवा प्रकोष्ठ के लिए अनिल यादव का मनोनयन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >