नामकुम : दुर्घटना में साली की मौत, जीजा घायल

नामकुम : थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में फुलकुमारी नामक युवती की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार फुलकुमारी बुंडू की रहनेवाली थी. वह नामकुम के बेडाडीह स्थित अपने जीजा के यहां आयी थी. फुलकुमारी कुछ दिनों से बीमार थी. वह इलाज के क्रम में मंगलवार को जीजा लाला […]

नामकुम : थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में फुलकुमारी नामक युवती की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार फुलकुमारी बुंडू की रहनेवाली थी. वह नामकुम के बेडाडीह स्थित अपने जीजा के यहां आयी थी. फुलकुमारी कुछ दिनों से बीमार थी. वह इलाज के क्रम में मंगलवार को जीजा लाला मुंडा के साथ रामपुर बाजार आयी थी.

इसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में किसी वाहन ने दोनों को चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में फुलकुमारी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि लाला मुंडा घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भिजवाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >