रांची : अडाणी कंपनी द्वारा गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड के माली गांव में आदिवासियों की फसल लगी जमीन पर जबरन कब्जा व प्रशासन के साथ मिली भगत कर रैयतों पर झूठे मुकदमे दायर करने और मारपीट के खिलाफ अडाणी कंपनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने बुधवार को राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया़ प्रदर्शन में रांची, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, धनबाद, लोहरदगा व खूंटी से सैकड़ों लोग शामिल थे़ जयस के झारखंड प्रभारी संजय पाहन ने कहा कि संताल परगना में किसी भी जमाबंदी रैयत की जमाबंदी जमीन का स्थानांतरण किसी दूसरे व्यक्ति को बिक्री, उपहार, दान, गिरवी, मर्जी (विल), लीज अथवा किसी एग्रीमेंट या कांट्रैक्ट आदि के माध्यम से नहीं किया जा सकता़
कंपनी नहीं ले सकती रैयतों की जमाबंदी जमीन : जयस
रांची : अडाणी कंपनी द्वारा गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड के माली गांव में आदिवासियों की फसल लगी जमीन पर जबरन कब्जा व प्रशासन के साथ मिली भगत कर रैयतों पर झूठे मुकदमे दायर करने और मारपीट के खिलाफ अडाणी कंपनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने बुधवार को […]

महाधरना में शामिल गोड्डा माली गांव के पीड़ित रैयत अनिल हेंब्रम, गिरिनाथ टुडू व मेरी निशा हांसदा ने कहा कि बिना किसी सूचना के पांच-छह वाहनों में पुलिस आयी और जमीन पर चार पोकलेन चलवा दिया़ दूसरे दिन डीसी से बात की, तो उन्होंने कहा कि मुआवजा रखा है, आ कर ले जाये़ं यह जमीन सरकार ले रही है़ सभा को पूर्व विधायक बहादुर उरांव, निरंजना हेरेंज टोप्पो, आदिवासी छात्र संघ के रांची विवि अध्यक्ष संजय महली, रांची जयस प्रभारी शशिकांत उरांव, संताल परगना प्रभारी सुनील हेंब्रम, दक्षिण छोटानागपुर प्रभारी अजय टोप्पो आदि ने भी संबोधित किया़