रांची : साइंटिस्ट के खाते से साइबर अपराधियों ने 75 हजार रुपये उड़ाये, प्राथमिकी दर्ज

रांची : अपर बाजार स्थित चित्रकूट अपार्टमेंट निवासी साइंटिस्ट त्रिवेणी साव के खाते से साइबर अपराधियाें ने 75 हजार रुपये उड़ा लिये़ इस संंबंध में उन्होंने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ प्राथमिकी में उन्होंने जिक्र किया कि साइबर अपराधियों ने उन्हें फोन कर कहा कि मैं बैंक से बोल रहा हू़ं आपका खाता […]

रांची : अपर बाजार स्थित चित्रकूट अपार्टमेंट निवासी साइंटिस्ट त्रिवेणी साव के खाते से साइबर अपराधियाें ने 75 हजार रुपये उड़ा लिये़ इस संंबंध में उन्होंने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है़
प्राथमिकी में उन्होंने जिक्र किया कि साइबर अपराधियों ने उन्हें फोन कर कहा कि मैं बैंक से बोल रहा हू़ं आपका खाता आधार से लिंक करना है़ इसके लिए आपका जो भी ओटीपी आता जायेगा, आप बताते जाये़ं जैसे ही उन्होंने ओटीपी बताया, उनका पैसा खाते से निकलता चला गया़
जब निकासी का मैसेज आया, तो उन्हें समझ आया कि वे ठगे जा चुके है़ं इसके बाद उन्होंने बैंक से संपर्क किया़ बैंक के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि बैंक कभी भी कोई डिटेल फोन पर नहीं मांगता और न ही कभी पासवर्ड या ओटीपी मांगता है. बैंक तो हमेशा मैसेज करता है कि धोखाधड़ी से बचने के लिए किसी को अपना पासवर्ड या ओटीपी नहीं बताये़ं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >