इनवेस्टर्स मीट आज : झारखंड के 10 शहरों में बनेंगे मॉडल बस स्टैंड

होटल बीएनआर चाणक्या में जुटेंगे देश भर के निवेशक रांची : नगर विकास विभाग ने राज्य के 10 शहरों में मॉडल बस स्टैंड बनाने की योजना तैयार की है. राज्य सरकार ने इसके लिए निजी निवेशकों को आमंत्रित किया है. इसके लिए नगर विकास विभाग की एजेंसी झारखंड अरबन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बुधवार को […]

होटल बीएनआर चाणक्या में जुटेंगे देश भर के निवेशक
रांची : नगर विकास विभाग ने राज्य के 10 शहरों में मॉडल बस स्टैंड बनाने की योजना तैयार की है. राज्य सरकार ने इसके लिए निजी निवेशकों को आमंत्रित किया है. इसके लिए नगर विकास विभाग की एजेंसी झारखंड अरबन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बुधवार को स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर चाणक्या में इनवेस्टर्स मीट का आयोजन किया है.
बताया गया कि इस मीट में दिल्ली, मुंबई और गुजरात के 50 से अधिक निवेशक रांची पहुंच रहे हैं. इनमें कई बड़े ट्रांसपोर्टर और कांट्रेक्टर शामिल होंगे. इनवेस्टर्स मीट में बस स्टैंड का मॉडल प्रस्तुत किया जायेगा. साथ ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मोड) के तहत इन बस स्टैंडों को विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा जायेगा.
यह है योजना : नगर विकास विभाग ने धनबाद, मानगो, चाईबासा, गिरिडीह, फुसरो, मेदिनीनगर, दुमका, गोड्डा, सिमडेगा और गुमला में पीपीपी मोड पर बस स्टैंड बनाने का फैसला किया है.
रांची के कांटाटोली में स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल की तर्ज पर स्टैंड को विकसित करके बस लगाने के लिए प्लेटफॉर्म तैयार किया जायेगा. इसके अलावा टर्मिनल में रेस्टोरेंट, डोरमेटरी, टिकट काउंटर, एजेंट के बैठने के लिए जगह और आसपास दुकानों का निर्माण भी कराया जायेगा. रात्रि परिचालन के लिए बस स्टैंड में लाइटिंग की सुविधा भी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >