गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

रांची: रांची पुलिस ने गैस कटर से बैंक की तिजोरी, एटीएम व जेवर दुकानों के शटर काट कर चोरी करनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में चतरा निवासी अमानुल्ला अंसारी उर्फ अमान, औरंगाबाद के नवीनगर निवासी सौरभ सिंह उर्फ बिट्ट व रांची के न्यू शास्त्री नगर मधुकम निवासी सुदामा […]

रांची: रांची पुलिस ने गैस कटर से बैंक की तिजोरी, एटीएम व जेवर दुकानों के शटर काट कर चोरी करनेवाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में चतरा निवासी अमानुल्ला अंसारी उर्फ अमान, औरंगाबाद के नवीनगर निवासी सौरभ सिंह उर्फ बिट्ट व रांची के न्यू शास्त्री नगर मधुकम निवासी सुदामा कुमार सिंह शामिल हैं.

उनके पास से गैस कटर, एक देशी पिस्तौल, कारतूस, ताला काटने वाली कैंची, रॉड, हेक्सा ब्लेड व एक स्कॉरपियो (जेएच-05-एएक्स-6997) बरामद किये गये हैं. यह जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार ने दी.

रातू रोड से हुई गिरफ्तारी : पुलिस के अनुसार सभी अपराधी रातू रोड स्थित न्यू मार्केट चौक के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. एसएसपी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें कोतवाली इंस्पेक्टर, सुखदेवनगर, लालपुर थाना प्रभारी व पुलिस मनोरंजन सिंह सहित जिला बल के जवान शामिल थे. गिरोह में कुल सात अपराधी हैं. तीन सदस्यों के गिरफ्तार होने की सूचना मिलने पर अन्य अपराधी फरार हो गये. यह गिरोह घुम-घुम कर हर जिले में घटना को अंजाम देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >