जीएम से मिले यूनियन के सदस्य

रांची: द झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को सीसीएल के जीएम (प्रशासन) बी त्रिवेदी से मुलाकात कर सेवानिवृत्त ड्राइवर के आत्महत्या के प्रयास के जानकारी दी. सदस्यों ने बताया कि पैसे के अभाव में नसीम ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है. उसका कंपनी पर ओवर टाइम का बकाया है. इसके भुगतान […]

रांची: द झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को सीसीएल के जीएम (प्रशासन) बी त्रिवेदी से मुलाकात कर सेवानिवृत्त ड्राइवर के आत्महत्या के प्रयास के जानकारी दी. सदस्यों ने बताया कि पैसे के अभाव में नसीम ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है. उसका कंपनी पर ओवर टाइम का बकाया है. इसके भुगतान के लिए उच्च न्यायालय से आदेश भी मिल गया है. इसके बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया है. यूनियन के महासचिव सनत मुखर्जी ने बताया कि जीएम ने ड्राइवरों के पैसे के भुगतान के मामले पर एक कमेटी बनाने का आश्वासन दिया है.

कमेटी 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट देगी. रिपोर्ट पर मजदूर यूनियन के सदस्य अपनी राय देंगे. इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. श्री मुखर्जी के साथ करीब एक दर्जन ड्राइवर भी जीएम से मिलने गये थे. उधर, नसीम की हालत में सुधार हुआ है.

निदेशक से मिले आरसीएमएस सदस्य
आरसीएमएस के सदस्यों ने बुधवार को सीसीएल के निदेशक (वित्त) डीके घोष से मुलाकात की. सदस्यों ने बताया कि निदेशक ने आश्वस्त किया है कि पहले की तरह ही हाजिरी बनायी जायेगी. 10.15 बाद हाजिरी बही जीएम के पास जमा हो जायेगा. मिलने वालों में सुभाशिष चटर्जी, मो जकाउल्लाह, संजय सरकार और नवीन झा शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >