रांची : हिंदुस्तानी होने पर गर्व करें

रांची : हिंदुस्तानी होने पर गर्व करें इसलिए कि हिंदुस्तान हजरत मोहम्मद सल के नवासे हजरत इमाम हुसैन की तमन्ना का नाम है. शिया, सुन्नी, हिंदू, मुस्लिम जितना मिलजुल कर रहेंगे, उतना ही हमारा मुल्क तरक्की करेगा और हमारे मुल्क में अमन व शांति बने रहेंगे. यह बातें मौलाना मेंहदी हसन वाज जलालपुरी ने कही. […]

रांची : हिंदुस्तानी होने पर गर्व करें इसलिए कि हिंदुस्तान हजरत मोहम्मद सल के नवासे हजरत इमाम हुसैन की तमन्ना का नाम है. शिया, सुन्नी, हिंदू, मुस्लिम जितना मिलजुल कर रहेंगे, उतना ही हमारा मुल्क तरक्की करेगा और हमारे मुल्क में अमन व शांति बने रहेंगे. यह बातें मौलाना मेंहदी हसन वाज जलालपुरी ने कही. वे मंगलवार को मस्जिदे जाफरिया में सैयद मेंहदी इमाम के स्वर्गीय मां हबीबा खातून की याद में मजलिस तरहिम को संबोधित कर रहे थे.
इस अवसर पर सैयद मेंहदी इमाम, जफरुल हसन, अरमान रजा, सैयद समर अली, अता इमाम रिजवी, इकबाल फातमी, सैयद इकबाल हुसैन, आमोद अब्बास, सैयद फैजान रिजवी, रिजवान हैदर, हबीब अली, फराज अहमद, हसनैन अली, शाहिद इमाम, अरमान अली, जावेद हैदर, डॉ शमीम हैदर, नेहाल हुसैन, अशरफ हुसैन, हफीज हुजेफा, हाफिज शब्बीर सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >