रांची : लूट का विरोध किया, तो चालक को अपराधियों ने मार दी गोली

धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड में बालसिरिंग पुल के पास हुई घटना रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के रिंग रोड में बालसिरिंग पुल के पास लूट का विरोध करने पर कंटेनर चालक मो मुश्ताक को तीन अपराधियों ने गोली मार दी. घटना मंगलवार रात 8:15 बजे की है़ चालक को कंधे में गोली लगी […]

धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड में बालसिरिंग पुल के पास हुई घटना
रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के रिंग रोड में बालसिरिंग पुल के पास लूट का विरोध करने पर कंटेनर चालक मो मुश्ताक को तीन अपराधियों ने गोली मार दी. घटना मंगलवार रात 8:15 बजे की है़ चालक को कंधे में गोली लगी है. इधर, गोली चलने की सूचना मिलने पर तत्काल ही धुर्वा पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को इलाज के लिए रिम्स भेजा़
जानकारी के मुताबिक कंटेनर लेकर चालक कोलकाता से राजस्थान जा रहा था. रिंग रोड की सही जानकारी नहीं होने के कारण बालसिरिंग के पास उसने कंटेनर रोक दिया और वहां खड़े तीन युवकों से रास्ते के बारे में जानकारी लेने लगा़ इस क्रम में तीनों युवकों ने चालक व खलासी को धमकी देते हुए मोबाइल व रुपये की मांग की़ इसका चालक मुश्ताक व खलासी ने विरोध किया.
इस बीच वहां खड़े तीन युवकों में से एक ने चालक को गोली मार दी और फरार हो गये. खलासी ने किसी प्रकार वहां से भागकर इसकी जानकारी धुर्वा पुलिस को दी़ पुलिस वहां पहुंची और चालक को उठा कर रिम्स भेजा़ रिम्स में उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >