रांची की दो छात्र भागलपुर में गंगा में डूबी

रांची/भागलपुरः सबौर थाना क्षेत्र के रजंदीपुर संतनगर गांव में रविवार को नहाने गयी तीन छात्राएं गंगा नदी में डूब गयी. ग्रामीणों ने एक छात्र को बचा लिया, लेकिन दो छात्राओं का देर शाम तक पता नहीं चल पाया था. दोनों छात्राएं अंजनी कुमारी (15 वर्ष) और पुष्पा उर्फ सुनीता (10 वर्ष) सगी बहनें हैं और […]

रांची/भागलपुरः सबौर थाना क्षेत्र के रजंदीपुर संतनगर गांव में रविवार को नहाने गयी तीन छात्राएं गंगा नदी में डूब गयी. ग्रामीणों ने एक छात्र को बचा लिया, लेकिन दो छात्राओं का देर शाम तक पता नहीं चल पाया था. दोनों छात्राएं अंजनी कुमारी (15 वर्ष) और पुष्पा उर्फ सुनीता (10 वर्ष) सगी बहनें हैं और रांची के बीआइटी मोड़ के पास रहनेवाले गोपाल मंडल की पुत्री हैं. वह टेलीफोन विभाग में कार्यरत हैं. अंजनी और पुष्पा अपनी मां के साथ गरमी की छुट्टियों में पैतृक गांव संतनगर गयी थीं.

घटना की जानकारी मिलते ही गोपाल मंडल रांची से भागलपुर के लिए निकल चुके थे. उधर, अंधेरा हो जाने के कारण नदी में दोनों बच्चियों को खोजने का अभियान रुक गया. सोमवार अहले सुबह प्रशासन और ग्रामीण नदी में बच्चियों को खोजने का अभियान शुरू करेंगे. अंजनी मैट्रिक की परीक्षार्थी है, जबकि पुष्पा दसवीं कक्षा में पढ़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >