राज्यसभा में झारखंड की हुई सराहना उठा महिला सशक्तीकरण का मामला

रांची : राज्यसभा में गुरुवार को झारखंड के मामले छाये रहे़ सरकार की नीतियों की तारीफ हुई़ झारखंड में महिला सशक्तीकरण के लिए हुए प्रयासों की सराहना हुई़ साथ ही, भारत सरकार के आणविक ऊर्जा विभाग ने एचइसी की आधारभूत संरचना का इस्तेमाल अपनी गतिविधियों के लिए करने का आश्वासन दिया़ तारांकित प्रश्न पर चर्चा […]

रांची : राज्यसभा में गुरुवार को झारखंड के मामले छाये रहे़ सरकार की नीतियों की तारीफ हुई़ झारखंड में महिला सशक्तीकरण के लिए हुए प्रयासों की सराहना हुई़
साथ ही, भारत सरकार के आणविक ऊर्जा विभाग ने एचइसी की आधारभूत संरचना का इस्तेमाल अपनी गतिविधियों के लिए करने का आश्वासन दिया़ तारांकित प्रश्न पर चर्चा के दौरान सांसद महेश पोद्दार ने सदन को अवगत कराया कि झारखंड में महिलाओं को केवल एक रुपये के सांकेतिक शुल्क पर संपत्ति के निबंधन की सुविधा दी जा रही है़
पूरे सदन ने झारखंड सरकार के इस कदम की सराहना की़ सांसद श्री पोद्दार ने पूरक प्रश्न करते हुए सरकार से यह पूछा कि क्या अन्य प्रदेशों में भी महिलाओं को ताकतवर बनाने वाले इस प्रावधान को लागू कराने की कोई योजना है़ सरकार ने माना कि यह अच्छा सुझाव है और इसे अन्य प्रदेशों में भी लागू कराने का प्रयास किया जायेगा़
नवनिर्वाचित सांसद समीर उरांव ने भी गुरुवार को अपना पहला प्रश्न पूछते हुए एचइसी का मुद्दा उठाया़ उन्होंने सरकार से एचइसी को नवजीवन देने का आग्रह भी किया़ जवाब में सरकार की ओर से कहा गया कि एचइसी के पुनर्जीवन के लिए भारत सरकार का आणविक ऊर्जा विभाग, वहां उपलब्ध आधारभूत संरचना का इस्तेमाल अपनी गतिविधियां जारी रखने और आगे बढ़ाने के लिए करेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >