झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा ने दिया धरना

रांची : झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को राजभवन के समीप धरना दिया. इस दौरान राज्य में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने, शेष बचे 13 वैश्य उप-जातियों को भी तत्काल राष्ट्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग की गयी. महाधरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोपाल […]

रांची : झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को राजभवन के समीप धरना दिया. इस दौरान राज्य में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने, शेष बचे 13 वैश्य उप-जातियों को भी तत्काल राष्ट्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग की गयी. महाधरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोपाल प्रसाद साहू ने कहा कि 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ों का अधिकार है.
जिस सरकार ने भी वैश्य और पिछड़ों के साथ धोखा किया है, उसे सत्ता से बेदखल होना पड़ा है. केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने कहा कि हमने लोकतांत्रिक रास्ता अपना कर अपनी मांगें रखी हैं. सरकार वैश्यों को विद्रोह करने पर मजबूर न करे. कार्यकारी अध्यक्ष पंचानन साहू ने कहा कि मोर्चा का यह आंदोलन जायज है.
शिक्षा और रोजगार की लड़ाई में जान भी देनी पड़े तो देंगे. धरना को मुरारीलाल गुप्ता, डॉ राजेश कुमार गुप्ता, संजीव चौधरी, राजेंद्र गुप्ता, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार, सुरेश साहू आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >