रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने बुधवार को इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया. इस बार कुल 72.62% परीक्षार्थी सफल हुए हैं. छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों को पीछे छोड़ दिया. कुल 74.12 % छात्राओं को सफलता मिली है. वहीं छात्रों की सफलता का प्रतिशत 70.57 रहा. स्टेट टॉप टेन की सूची में इस बार 12 विद्यार्थियों ने जगह बनायी है, इनमें आठ छात्राएं हैं. संत जेवियर्स कॉलेज रांची के गौरव अंकित कुमार को राज्य में पहले स्थान पर रहे. गौरव को कुल 431 अंक मिले हैं. दूसरे स्थान पर पतरातू के एसएस मॉडल स्कूल का छात्र मुकेश कुमार रहा. मुकेश को 423 अंक मिले. मारवाड़ी स्कूल चक्रधरपुर के सिद्धार्थ शंकर हेंब्रम 420 अंक लाकर राज्य में तीसरे स्थान पर रहा.
स्टेट टॉपर रांची का गौरव
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने बुधवार को इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया. इस बार कुल 72.62% परीक्षार्थी सफल हुए हैं. छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों को पीछे छोड़ दिया. कुल 74.12 % छात्राओं को सफलता मिली है. वहीं छात्रों की सफलता का प्रतिशत 70.57 रहा. स्टेट टॉप टेन की सूची […]

स्टेट टॉप टेन की सूची में रांची से सर्वाधिक छह विद्यार्थियों ने जगह बनायी है. इंटर आर्ट्स में इस बार छात्राओं ने होम साइंस में बेहतर प्रदर्शन किया. इकोनॉमिक्स में विद्यार्थियों का प्रदर्शन सबसे खराब रहा. होम साइंस में (कुल 18,253) में 95.78% छात्राएं सफल रही. इनमें 9862 छात्राओं को 60 फीसदी से अधिक अंक मिला. संस्कृत में कुल 95.68% बच्चे सफल रहे. इसमें 22,682 विद्यार्थियों में 2960 ने 60% से अधिक अंक लाया है. हिंदी में कुल 74,228 विद्यार्थियों में 93.61% सफल रहे. इनमें 21,743 विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक लाया. इकोनॉमिक्स में विद्यार्थियों ने सबसे खराब प्रदर्शन किया. इस विषय में 86.41% विद्यार्थी ही सफल हुए. कुल 88, 874 विद्यार्थियों में 7831 ने 60 फीसदी से अधिक अंक लाया.
 लाइफ@रांची भी देखें
अर्थशास्त्र में प्रदर्शन सबसे खराब रहा
स्टेट टॉप-10 में 12 िवद्यार्थी
नाम कॉलेज अंक
1 गौरव अंकित संत जेवियर्स कॉलेज रांची 431
2 मुकेश कुमार एसएस मॉडल स्कूल पतरातू 423
3 सिद्धार्थ शंकर हेंब्रम मारवाड़ी स्कूल चक्रधरपुर 420
4 रिचा मेहरा उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची 417
5 अभिमन्यु कुमार सीएच प्लस टू झुमरीतिलैया 413
6 वंदना शिवानी रांची वीमेंस कॉलेज 407
6 स्नेहल संत जेवियर्स कॉलेज रांची 407
6 अंजना प्रतिमा उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची 407
7 प्रिया कुमारी गुलमोहर कॉलेज हजारीबाग 405
8 नेहा शर्मा जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज 404
9 तन्नु कश्यप प्लस टू स्कूल विशुनपुर 403
10 सृष्टि तिरू उसूर्लाइन इंटर कॉलेज रांची 402
िकस विषय में िकतने छात्र हुए उत्तीर्ण
होम साइंस 95.78%
संस्कृत 95.68%
हिंदी 93.61%
साइको 89.80%
पॉलिटिकल 89.05%
हिस्ट्री 88.71%
जियो 88.12%
इंग्लिश 85.95%
इको 86.41%