RANCHI : गिट्टी में दब गयी महिला, फिर....

रांची : झारखंड की राजधानी में एक महिला गिट्टी के अंदर दब गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जाती है. इसे भी पढ़ें : Jharkhand : हवलदार की गोली मारकर हत्या करने वाला IRB जवान हथियार के साथ गिरफ्तार मामला रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र […]

रांची : झारखंड की राजधानी में एक महिला गिट्टी के अंदर दब गयी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जाती है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand : हवलदार की गोली मारकर हत्या करने वाला IRB जवान हथियार के साथ गिरफ्तार

मामला रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र का है. थाना क्षेत्र के बूटी डुमरदग्गा सरना स्थल के पास गिट्टी गिराना था. डंपर में लाये गये गिट्टी को गिराने से पहले ड्राइवर ने यह नहीं देखा कि पीछे कोई है या नहीं और उसने गिट्टी गिरा दिया. लेकिन, पीछे एक महिला थी, जो उसमें पूरी तरह से दब गयी.

इसे भी पढ़ें : भाजपा में लौटना चाहते थे बाबूलाल!

उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग वहां पहुंचे और गिट्टी के नीचे से निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया. दूसरी तरफ, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया. अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >