2000 से अधिक ठेला वेंडरों को मिलेगी दुकान

रांची. राज्य भर के 2000 से अधिक ठेला वेंडरों को अब जन वितरण प्रणाली की दुकान मिलेगी. उन्हें दुकान चलाने का लाइसेंस दिया जायेगा. मंत्रिपरिषद की बैठक में इससे संबंधित फैसला होने के बाद से ठेला वेंडरों ने राहत की सांस ली है. इस मांग को लेकर वे लोग आंदोलन कर रहे थे. इसके तहत […]

रांची. राज्य भर के 2000 से अधिक ठेला वेंडरों को अब जन वितरण प्रणाली की दुकान मिलेगी. उन्हें दुकान चलाने का लाइसेंस दिया जायेगा. मंत्रिपरिषद की बैठक में इससे संबंधित फैसला होने के बाद से ठेला वेंडरों ने राहत की सांस ली है. इस मांग को लेकर वे लोग आंदोलन कर रहे थे. इसके तहत सोमवार को ठेला वेंडरों ने रैली निकाली थी और सभा भी की. इसके आगे भी कई आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार कर ली गयी थी.
क्या था मामला
खाद्य आपूर्ति विभाग ने यह फैसला लिया था कि अब केरोसिन का वितरण ठेला वेंडरों के माध्यम से नहीं होगा, बल्कि जन वितरण प्रणाली की दुकानों से होगा. इसके बाद से ठेला वेंडरों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी थी.

तब विभाग ने यह निर्णय लिया था कि जितने भी ठेला वेंडर हैं, उन्हें जन वितरण प्रणाली का लाइसेंस देकर समायोजित कर दिया जायेगा. काफी समय बीतने के बाद भी उन्हें जन वितरण प्रणाली की दुकान नहीं मिली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >